विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: '2024 की जंग जीतने के लिए अभी से जुट जाएं', CM हेमंत सोरेन ने देवघर के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 09 Dec 2023 12:47 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर और गोड्डा के पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री बोले - अधिक मजबूती से लड़ेंगे आगामी चुनाव। (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री बोले - अधिक मजबूती से लड़ेंगे आगामी चुनाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2024 का जंग जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं : हेमंत सोरेन।
  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को बताया छल-प्रपंच वाली पार्टी।

जागरण संवाददाता, देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर और गोड्डा के पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि नए साल के पहले दिन से एक-एक घर में दस्तक दें। सरकार की योजनाओं से जो लाभ लोगों को मिला है उसे बताएं। 2024 का चुनाव चुनौती पूर्ण हाेगा, जिसके लिए अभी से पूरी ताकत से जुट जाएं।

भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि गांव में वह नहीं है, इसलिए अभी से बिना समय गंवाए अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुटें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा और लक्ष्य पर चलने का रास्ता भी दिखाया।

भाजपा को बताया छल-प्रपंच वाली पार्टी 

उन्होंने कहा कि बिना विराम और आराम किए एक-एक दिन का उपयोग करें, क्योंकि भाजपा छल-प्रपंच करने वाली पार्टी है। उससे जनता को अभी से अवगत कराना है। आने वाला चुनाव झामुमो पूरी ताकत से लड़ेगा, क्योंकि झारखंड के स्वाभिमान की रक्षा करना है।

कहा- अधिक मजबूती से लड़ेंगे आगामी चुनाव 

हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के लोगों के हक और अधिकार के लिए ही 2019 से अधिक मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ना है। इसकी शुरूआत लोकसभा से ही होगी। लक्ष्य को पाने के लिए वक्त कम है।

कार्यकर्ताओं पर निष्ठा जताते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव के मैदान में उतर जाना है।

याद दिलाया सरकार का काम

उन्होंने याद दिलाया कि पेंशन, आवास, किसान, युवा वर्ग के लिए सरकार ने जो किया है, वह किसी दूसरे राज्य में नहीं हुआ है।  जनता को यह बताना है कि यही सरकार झारखंड के हित की सरकार है।

झामुमो के केंद्रीय महामंत्री सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिले यह जिम्मेदारी एक एक कार्यकर्ता की है।

ये नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मु, पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश साह, परिमल सिंह समेत अन्य थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री का देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। यहां से सीधे परिसदन पहुंचे। शाम में आडिटोरियम में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। शनिवार को खिजुरिया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: आदिवासी नेताओं का कद बढ़ा झारखंड की सियासत साधने में जुटी भाजपा, अर्जुन मुंडा और आशा लकड़ा को दी अहम जिम्मेदारी

धीरज साहू के ठिकानों से बरामद कैश कांग्रेस को देगा गहरी चोट, भाजपा को बैठे-बैठाए मिल गया है बड़ा मुद्दा