तीन आरा मिल सील, एक लाख की लकड़ी जब्त
जागरण संवाददाता देवघर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद के निर्देश पर शनिवार को वन वि
जागरण संवाददाता, देवघर : वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद के निर्देश पर शनिवार को वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिलों को सील कर दिया।
तीन जगहों से विभाग ने भारी मात्रा में एक लाख से अधिक कीमत की लकड़ी बरामद की है। वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। हालांकि एक भी संचालक विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम ने यह छापेमारी की। इसमें गर्गिया मोड़, मधुबन व बेहराटांड़ में अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिल पाए गए। वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह कहा कि बेहराटांड व मधुबन में संचालित अवैध आरा मिल के संचालकों के बारे में पता किया जा रहा है। जबकि बेहराटांड में ज्ञात हुआ कि स्व. रतन राणा का बेटा अवैध आरा मिल का संचालन कर रहा है। छापेमारी की भनक लगते ही सभी भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अवैध आरा मिल के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। इससे अवैध संचालकों में हड़कंप का माहौल है।