बंबू क्राफ्ट की महिला कारीगर को गांव कार्ट देगा बाजार
जागरण संवाददाता देवघर मोहली क्राफ्ट कंपनी की एक हजार महिला कारीगरों के उत्पाद को ग
जागरण संवाददाता, देवघर: मोहली क्राफ्ट कंपनी की एक हजार महिला कारीगरों के उत्पाद को गांव कार्ट बाजार देगा। इनके उत्पाद यहां थोक एवं खुदरा दर पर आमजन को उपलब्ध होंगे। नीडस संस्था ने इस गांव कार्ट का कांसेप्ट लाया है। डीडीएम नाबार्ड आनंद कुमार एवं नीडस क कार्यकारी निदेशक मुरारी मोहन चौधरी ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि एसएचजी महिलाओं को यह प्लेटफार्म सीधा लाभ देगा। अब उनका उत्पाद इस मार्ट के माध्यम से बाजार और ग्राहक तक जाएगा। पहले उनके उत्पाद को वह दाम नहीं मिल पाता होगा जो उनका वाजिब मेहनताना होता होगा। अब उनको सीधा फायदा होगा। आने वाले समय में नाबार्ड को भी इन कंपनी को सहयोग मिलेगा।
मुरारी मोहन चौधरी ने कहा कि मोहली क्राफ्ट कंपनी में 1030 महिला कारीगर जुड़ी हैं। अब तक इन लोग पारंपरिक उत्पाद और खासकर पूजा पाठ के समय सूप, डलिया का निर्माण करती थी। अभी इनके उत्पाद को आधुनिकता के बाजार के हिसाब से तैयार कराया जा रहा है। कुछ उपकरण लगाए गए हैं। आने वाले समय में बड़ा उपकरण लगाकर इनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए उत्पाद की संख्या बढ़ाई जाएगी। नीडस पूरा सपोर्ट कर रही है। नाबार्ड से इस कंपनी को लिकेज कराया जाएगा। गांव कार्ट में महिलाओं द्वारा बने उत्पाद का खुदरा एवं थोक बिक्री केंद्र होगा।