बेटे से विवाद के बाद मां ने लगाई फांसी
पालोजोरी (देवघर) थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे से हुए विवाद के क
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:34 AM (IST)
पालोजोरी (देवघर) : थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे से हुए विवाद के कारण बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका 55 वर्षीय सोनमुनी देवी के पति दर्शन मंडल व बेटा बाहर में काम करते हैं। बेटा छुट्टी में घर आया था। मां की बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर मां ने गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में घरवालों ने शव जलाने ले गए। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर पालोजोरी थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें