600 किलो जावा महुआ जब्त
जागरण संवाददाता देवघर बिहार में होनेवाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए शराब के अवैध क
जागरण संवाददाता, देवघर : बिहार में होनेवाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसी जा रही है। शनिवार को देवघर व बिहार के बांका जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान 110 लीटर अवैध चुलाई शराब व 600 किलों जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद चुलाई शराब व जावा महुआ सहित शराब बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया।
नामजद तीन लोगों सहित आठ के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार बताया कि जसीडीह थाना के दर्दमारा, चरकी पहाड़ी, गीधा पाथर तथा रिखिया थाना के बारा आदि जगहों पर छापेमारी की गई। कुल करीब 110 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 600 किलोग्राम जावा महुआ बरामद करते हुए तीन नामजद सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें सिकंदर तुरी, मटरू तुरी व रंजीत महथा के घरों से अवैध उत्पाद प्रदर्श बरामद करते हुए इनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
अभियान में देवघर से अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेस कुमार, बांका जिला से अवर निरीक्षक उत्पाद मनीष कुमार सक्सेना, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद सौरभ कुमार अपने दल बल के साथ नेतृत्व कर रहे थे।