अब देवघर वासियों को वेब पोर्टल पर मिलेगी सटीक जानकारी
देवघर वासियों को वेब पोर्टल पर मिलेगी सारी जानकारी
देवघर : देवघर के लोगों को कोरोना से संबंधित सटीक व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार की शाम उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा एक वेब पोर्टल लांच किया गया।
डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. देवघर फाइट्स कोरोना. इन के जरिए देवघर वासियों को कोरोना से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे उपलब्ध हो जाएगी। इस पोर्टल को शिवा क्लिक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसके माध्यम से लोग कोरोना संक्रमण उसके बचाव रोकथाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । यह सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों व जानकारी पर अंकुश लगाने में भी मददगार साबित होगा। लोग इस पोर्टल पर कोरोना से जुड़े अपने सवालों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा इस पर लॉक डाउन की स्थिति इसके नियम सरकारी आदेश की भी जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या संदिग्धों की संख्या आइसोलेशन व क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों की स्थिति उन्हें दी जा रही सुविधा की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे और उस में सहयोग कर पाएंगे ।जिले में कोरोना को लेकर की गई सारी व्यवस्था की जानकारी भी रहेगी । साथ ही जिले के महत्वपूर्ण लोगों का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा। इसे देवघर उपायुक्त के ट्विटर व फेसबुक के साथ टैग कर दिया गया है।