जनसरोकार से संबंधित सभी योजनाओं में लाएं तेजी
जनसरोकार से संबंधित सभी योजनाओं में तेजी लाएं
जनसरोकार से संबंधित सभी योजनाओं में लाएं तेजी
जागरण संवाददाता, देवघर: झारखंड विधानसभा के प्रश्न और ध्यानाकर्षण समिति के सभापति डा सरफराज अहमद एवं सदस्य समरी लाल की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में गुरुवार की शाम को बैठक की गई। इस दौरान जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी। सभापति ने कहा कि जनसरोकार से संबंधित सभी योजनाओं में तेजी लाएं। सभापति के द्वारा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आने वाले विभिन्न प्रश्नों के निराकरण को लेकर किए गए व चल रहे कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जनकल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में सभापति के द्वारा पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेंशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, विद्युत प्रमंडल, कल्याण विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं सहित अन्य विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के अद्यतन प्रगति का प्रतिवेदन लेकर अवलोकन किया गया। पदाधिकारियों से चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं लक्ष्य के विरुद्ध हुए कार्य की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह भी विभिन्न योजनाओं को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। जिसमें जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं समीक्षा बैठक के बाद दिन में जिले में चल रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा। विधानसभा ध्यानाकर्षण समिति के सभापति एवं सदस्य की इस बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निर्देशक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।