ग्रामीणो ने पंचायत भवन मे ताला जड़ा
पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणो को सशक्त बनाने का सपना मारगोमुंडा प्रखंड मे हकीकत नही बन सका है। स्थिति यह है कि प्रखंड के कानो पंचायत भवन मे हमेशा ताला बंद रहने से गुरुवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
देवघर : पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणो को सशक्त बनाने का सपना मारगोमुंडा प्रखंड मे हकीकत नही बन सका है। स्थिति यह है कि प्रखंड के कानो पंचायत भवन मे हमेशा ताला बंद रहने से गुरुवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इन्होने पंचायत भवन पर अपना ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा किया। साथ ही एसडीओ रामवृक्ष महतो से मामले मे हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
उप मुखिया रवीउल्लाह अंसारी समेत ग्रामीण मो. मंजूर अंसारी, मो. शराफत, सोहराब अंसारी, सलीम अंसारी, अनाउल अंसारी, राजेश दास आदि ने मुखिया, पंचायत और रोजगार सेवक पर आरोप लगाया कि वह पंचायत भवन का ताला नही खोलते है। भवन पंचायत के बीचोबीच है, बावजूद इसका लाभ आम लोगो को नही मिल रहा है। पंचायत भवन का सामान मुखिया के घर की शोभा बढ़ा रहा है। वही खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाई गई सूची मे अधिकतर जरूरतमंदो का नाम शामिल नही है। स्थिति यह है कि ग्रामीणो को पंचायत के माध्यम से संचालित योजनाओ का सही तरीके से लाभ नही मिल रहा है। प्रज्ञा केद्र का भी कुछ पता नही है कि वह कहां संचालित है। ग्रामीणो ने घोषणा की कि जब तक व्यवस्था मे संतोषजनक सुधार नही किया जाता है, पंचायत भवन का ताला नही खोला जाएगा। इस मामले मे मुखिया समेत अन्य का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो इन्होने आरोपो से इंकार किया।