कोठिया मोड़ के पास हादसे में दो युवक घायल
घायल कुंदन साह व हेमंत कुमार मंडल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 04:39 PM (IST)
देवघर : देवघर-कटोरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को कोठिया मोड़ के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायल कुंदन साह व हेमंत कुमार मंडल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल कुंदन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। दोनों युवक जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह जमुआ गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक बाइक ठीक कराने के लिए देवघर आ रहे थे। रास्ते में एक ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ऑटो का चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें