तिरंगा यात्रा ने किया देशभक्ति का जज्बा बुलंद
जागरण संवाददाता देवघर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व देशभक्ति का जज्बा बुलंद करने के उद्देश्य से बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पुस्तकालय से किया गया जो बाजला चौक सुभाष चौक दीनबंधु विद्यालय व राय एंड कंपनी मोड़ होते हुए बजरंगी चौक से पुन नगर पुस्तकालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, देवघर : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व देशभक्ति का जज्बा बुलंद करने के उद्देश्य से बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पुस्तकालय से किया गया, जो बाजला चौक, सुभाष चौक, दीनबंधु विद्यालय व राय एंड कंपनी मोड़ होते हुए बजरंगी चौक से पुन: नगर पुस्तकालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान भारत माता की जय के नारा लगाते हुए वाहिनी के सदस्य जहां से आगे बढ़े देखने वालों की भीड़ उमड़ जा रही थी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत झा ने कहा कि समाज व देश के विकास की महती जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है, ऐसे में देश के नवनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रहलाद कुमार, प्रशांत कुमार, बिनोद कुमार गुप्ता, आशिष मिश्रा, अमित आनंद, दिनेश कुमार, राजेश कुमार राउत, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, अमन कुमार, रौशन केशरी, सुभाष यादव, सन्नी कुमार मिश्रा, कमल सरकार व उदय चक्रवर्ती सहित वाहिनी के अन्य सदस्य मौजूद थे। दीनबंधु स्कूल के समीप लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी किया।