समिति ने शुरू किया राशन का वितरण
एवं जरूरतमंदों के बीच शनिवार को राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। कहा कि मधुपुरवासियों के अपार सहयोग से ही यह संभव हो रहा है। मधुपुर के अग्रसेन भवन में फूड ग्रेन बैंक बनाया गया है। खाद्यान्न सामग्री की कोई कमी नहीं है। निरंतर शहरवासी तरह-तरह के खाद्यान्न का दान कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : लॉक डाउन के मद्देनजर गठित राहत सामग्री वितरण समिति, मधुपुर के ओर से शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण का कार्य आरंभ किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ मनीष कुमार सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। एसडीओ ने कहा कि वार्ड नंबर एक से 10 तथा 14, 19, 20 में समिति की गाड़ी से सदस्यों ने संबंधित वार्ड पार्षद के साथ जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया है। जरूरतमंदों की सूची के अनुरूप खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शेष दस वार्डों में रहने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच शनिवार को राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। कहा कि मधुपुरवासियों के अपार सहयोग से ही यह संभव हो रहा है। मधुपुर के अग्रसेन भवन में फूड ग्रेन बैंक बनाया गया है। खाद्यान्न सामग्री की कोई कमी नहीं है। निरंतर शहरवासी तरह-तरह के खाद्यान्न का दान कर रहे हैं।