Move to Jagran APP

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

पालोजोरी, (देवघर) : दुष्कर्म के प्रयास के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित आि

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 06:29 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

पालोजोरी, (देवघर) : दुष्कर्म के प्रयास के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समाज के तकरीबन एक सौ लोगों ने शनिवार को थाना का घेराव किया। लोगों ने कहा कि यदि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हालांकि समुदाय का नेतृत्व कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारी ने थाना में बातचीत कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

जानकारी हो कि 12 दिसंबर को पालोजोरी में आयोजित रास मेला देखकर पति के साथ घर लौटने के क्रम में जमुना पुल के पास महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। पति के साथ युवकों ने मारपीट की थी और हो हल्ला करने पर पिस्टल भी सटा दिया था। इस संबंध में पालोजोरी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पूर्व जिला परिषद सदस्य छाया कोल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द करें। पशुपति कोल ने कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा। वही एसडीपीओ अशोक कुमार ¨सह ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक त्रियुगी नारायण झा, थाना प्रभारी डॉ. संतोष पांडे, मुखिया देवेंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.