करौं में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी
करौं( देवघर) दीपावली की सुबह रविवार को दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फै
करौं,( देवघर) : दीपावली की सुबह रविवार को दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करौं थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। एक मामले में करौं केवट टोला गांव स्थित सिकदार तालाब के मेड़ पर स्थित पीपल के पेड़ से गांव के एक युवक का शव लटकता हुआ मिला है। मृतक 24 वर्षीय गुड्डू कापरी का घर तालाब से महज 100 मीटर की दूरी पर है। रात में उसकी अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। उसने पत्नी एवं पिता जीतन कापरी से मारपीट भी किया। मामला थाना पहुंचा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुड्डू उसकी पत्नी व घर वालों को समझाया था। पुलिस के जाने के बाद वह नशे की हालत में छत से कूद गया। रात करीब नौ बजे गुड्डू गुस्से में घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटकते हुए देखा। गुड्डू ने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह काफी गुस्से में रहता था। उसे शराब और वह गांजा पीने की भी बुरी लत थी। अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है। वहीं एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के राजा बांध गांव स्थित तालाब से 30 वर्षीय कालू सिंह उर्फ लालू का शव बरामद किया गया है। सुबह लोग शौच के लिए निकले थे इसी दौरान तालाब में युवक का शव उतराता हुआ देखा। युवक कपड़ा पहने हुए है। सूचना मिलने पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे । घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। परिजनों के मुताबिक छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी । 12 नवंबर की शाम पांच से वह लापता था। काफी खोजबीन करने पर भी उसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। छह माह पूर्व लालू की शादी हुई थी। लालू गांव के पास स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के सामने हर दिन शाम को चाट पकौड़े की दुकान लगाता था। साथ ही वह सुबह दूध बेचने का भी काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। साथ ही उसे भी शराब वह गांजा पीने की बुरी लत थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने तालाब में डूब कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजेश टुडू, प्रशिक्षु एसआई अनूप कुमार व गौतम कुमार वर्मा, एएसआई कलाम अंसारी रवींद्र सिंह भागीरथ महतो एवं फैयाज खान दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।