Move to Jagran APP

बच्चों की सुरक्षा के लिए जागी यातायात पुलिस

स्कूली बच्चों को वाहनों से खतरनाक तरीके से लाने व ले जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को सघन अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी शेरू कुमार रंजन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक स्कूल बसों ऑटो व मैजिक को रोक कर जांच की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 03:56 PM (IST)
बच्चों की सुरक्षा के लिए जागी यातायात पुलिस
बच्चों की सुरक्षा के लिए जागी यातायात पुलिस

देवघर : स्कूली बच्चों को वाहनों से खतरनाक तरीके से लाने व ले जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को सघन अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी शेरू कुमार रंजन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक स्कूल बसों, ऑटो व मैजिक को रोक कर जांच की गई। स्थानीय बाजला व सुभाष चौक पर करीब दो घंटे तक यह अभियान चला। इस दौरान छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों से लदे वाहनों को रोक कर जांच की गई। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि सभी वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक बच्चे बैठे हुए थे। इन सभी को आखरी चेतावनी दी गई है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

हादसे की बनी रहती है आशंका : जानकारी हो कि जागरण ने इस सिलसिले में बुधवार को विशेष खबर प्रकाशित की है। इस खबर के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि किस तरह मुनाफे के लिए स्कूली बस, ऑटो, मैजिक में ओवरलोडिग किया जा रहा है। इस कारण हर वक्त किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। इस खबर को यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

यातायात पुलिस ने माना कि जागरण की यह पहल सराहनीय है, ये बात उनके संज्ञान में नहीं थी। अब इस पर लगातार अभियान चलाया जाएगा। यातायात प्रभारी एसके रंजन ने बताया कि बच्चों के जीवन के साथ जो खिलवाड़ हो रहा उसे कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान वाहनों से जुर्माना वसूलने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी होगी। इसके तहत जल्द ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों का परिचालन न हो। जांच के दौरान ऑटो में 15 से 20 बच्चे पाए गए। अभियान से वाहन चालकों में मची खलबली : इस अभियान की खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही अधिकांश वाहन चालकों ने अपना रूट बदल दिया, वहीं बहुत से स्कूल बसों में तत्काल सुधार नजर आया। एक घंटे के अंदर बच्चों को लेकर आ रही बसों में नियम का पालन होता नजर आया। रूट बदलने की जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस ने भी अपने जांच का स्थान बदला। पुलिस को देख कई वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पीछा कर रोका गया। अभियान के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भी इसकी सराहना की। यातायात पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अभियान का व्यापक असर देखने को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.