Move to Jagran APP

देवघर का लाल आज सारेगामापा में मचाएगा धमाल

देवघर : शहर के नंदन पहाड़ के समीप का रहने वाला साजन शर्मा जी गंगा के नए रियलिटी शो,

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:12 PM (IST)
देवघर का लाल आज सारेगामापा में मचाएगा धमाल

देवघर : शहर के नंदन पहाड़ के समीप का रहने वाला साजन शर्मा जी गंगा के नए रियलिटी शो, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप भोजपुरी में अपनी दिलकश आवाज का धमाल मचाएगा।

loksabha election banner

बिग मैजिक गंगा व जी टीवी के सहयोग से इस शो का शुभारंभ शनिवार को हो रहा है। रात आठ से नौ बजे के बीच इसका संचालन होगा, जिसमें साजन शर्मा को भी सुनने व देखने का मौका देवघरवासियों को मिलेगा। साजन डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर में वर्ग चतुर्थ का छात्र है। उसके पिता रंजीत कुमार विश्वकर्मा, व्यवसायी तथा मां पल्लवी देवी, गृहिणी हैं। साज का ऑडिशन पटना में हुआ था, इसके बाद पूरे देश से चयनित 48 बच्चों फाइनल चयन मुंबई के पी-थ्री स्टूडियों में हुआ। यहां 48 में महज 16 बच्चों का चयन हुआ, जिसमें आठ लड़का व आठ लड़कियां हैं। इस कार्यक्रम को मशहूर अभिनेता रवि किशन होस्ट कर रहे हैं। तीन से चार राउंड तक जज के निर्णय पर प्रतिभागी अगले राउंड में प्रवेश करेंगे जबकि इसके बाद जनता की वो¨टग प्रतिभागियों के भाग्य फैसला करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड से साजन के अलावा जमशेदपुर की एक लड़की का भी चयन इसमें हुआ है। साजन के चयन पर उसके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उसे बड़ा स्टेज मिला है उम्मीद है कि वह आगे ही बढ़ता जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.