Move to Jagran APP

देवघर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सत्संग आश्रम में नवाया सिर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की रात गिरिडीह में विश्राम करने के बाद रविवार सुबह नौ बजे देवघर पहुंचे। देवघर में उनका 6 घंटे का प्रवास है।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:36 AM (IST)
देवघर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सत्संग आश्रम में नवाया सिर
देवघर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सत्संग आश्रम में नवाया सिर

जागरण संवाददाता, देवघर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की रात गिरिडीह में विश्राम करने के बाद रविवार सुबह नौ बजे देवघर पहुंचे। देवघर में उनका 6 घंटे का प्रवास है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि संघ के केंद्रीय योजना के तहत भागवत सत्संग आश्रम पहुंचे हैं। यहां वे तकरीबन दो घंटे रुके। सबसे पहले श्रीश्री अनुकूलचंद्र ठाकुर के प्रार्थना स्थल पर गए और शीश नवाया। इस दौरान पूरे आश्रम को घूमकर देखा। समाधि स्थल भी गए। आश्रम की विजिटर्स डायरी में संदेश भी लिखा।

बांग्‍ला भाषा में बात कर लोगों को चौंकाया: आश्रम में भागवत ने प्रधानाचार्य अशोक चक्रवर्ती से ठाकुरबाड़ी में बांग्‍ला भाषा में बातचीत की। उनके मुंह से बांग्‍ला सुन चक्रवर्ती ने सवाल किया तो भागवत ने जवाब दिया कि वह चार साल कोलकाता में भी रहे हैं। इस दौरान चक्रवर्ती ने देवघर में जलसंकट की समस्‍या पर चर्चा की।

संघ कार्यकर्ताओं से करेंगे विमर्श: करीब 11 बजे मोहन भागवत आश्रम से निकले। यहां से वे आरएसएस के एक कार्यकर्ता रोहित बर्णवाल के घर गए। वहां दोपहर के भोजन के साथ वे संघ के नौ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उसके बाद अपराह्न तीन बजे वे देवघर से रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.