Move to Jagran APP

सांस्कृतिक राजधानी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष को किया गया याद

जागरण टीम देवघर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सांस्कृतिक राजधानी में मनायी गयी। सुबह से

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:06 AM (IST)
सांस्कृतिक राजधानी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष को किया गया याद
सांस्कृतिक राजधानी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष को किया गया याद

जागरण टीम, देवघर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सांस्कृतिक राजधानी में मनायी गयी। सुबह से ही कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। सरकारी, गैरसरकारी संस्थान और राजनतिक दल ने भी सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मधुपुर में भी उनको भी याद किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

इस दौरान कहा कि देश के लिए नेताजी का संघर्ष, राष्ट्रीय प्रेम व बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण आज के युवा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलकर राज्य और देश सेवा में अपना योगदान करना चाहिए। आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने नेताजी सुभाष जागृति मंच की ओर से रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया और उनके जीवन संघर्षों को विस्तार से रखा।

डीएवी सातर में याद किए गए नेताजी : सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के प्रशाल में मां भारती के महान सपूत, सच्चे देशभक्त एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने नेताजी को पुष्पांजलि देकर याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि अथक संघर्ष, अनंत त्याग, अटूट निश्चय एवं अनूठे शौर्य व पराक्रम के प्रति मूर्ति सुभाष बाबू ने स्वतंत्रता के महामंत्र को शैशव व नव युवाओं की नसों में प्रवाहित कर, तरुणों की सोई आत्मा को जगा कर एवं युवा वर्ग की शौर्य शक्ति उद्भाषित कर स्वाधीनता महासंग्राम के महायज्ञ में प्रमुख पुरोहित की भूमिका निभाई।

देवघर प्रखंड क्षेत्र के चांदडीह बाजार के मध्य विद्यालय समीप समाजसेवियों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर फारवर्ड ब्लॉक के वरीय कार्यकर्ता जनार्दन पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । श्री अरविद कॉन्वेंट स्कूल में नेताजी के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विद्यालय सचिव एसके दुबे ने उनके जीवन प्रशांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी हर मानव के लिए प्रेरणादायक थे।

संत कोलंबस विद्यालय में मनाया जयंती : संत कोलंबस, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। प्राचार्य गौरवशंकर ने कहा कि उनकी देश भक्ति से हमें शिक्षा मिलती है। नेताजी द्वारा गठित आजाद हिन्द फौज में महिला बटालियन की स्थापना से हमें महिला सशक्तिकरण की शिक्षा मिलती है। नेताजी द्वार बताए कार्य से प्रेरणा मिलती है।

बच्चों के बीच बांटी गयी मिठाई : मधुपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा पनाहकोला के एक निजी आवास पर मनाई गई। सभी कांग्रेसियों ने कहा कि हमारे बीच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अब नहीं है। लेकिन उनके विचार और उनके दिखाए हुए मार्ग दर्शन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फैयाज कैसर, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम, मधुपुर युवा विधानसभा अध्यक्ष सैफ अहमद,मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन, सरदार मुन्ना सिंह चावला, इबरार, मुशर्रफ हुसैन, राहुल सिंह, नूर मोहम्मद, दीनबंधु भैया, शहबा•ा, अमरनाथ शर्मा , कैलाश रजक, अनुभव गोस्वामी, सफदर साहिल, छोटू, जावेद,सबाब, मेहराब, अनीश, राजेश यादव, अलाउद्दीन, आदि मौजूद थे।

त्याग व बलिदान को प्रेरित करना है उनका जीवन : भारतीय उप महाद्वीप के ऐतिहासिक क्षितिज पर असंभव व अकल्पनीय युगक्रांति के महानायक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से फिलाटेलिक ब्यूरो के तत्वाधान में विशेष विरूपण केचैट डाक अधीक्षक राजेश पाठक एवं डाकपाल विनोद कुमार यादव के द्वारा पराक्रम दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से जारी किया गया। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि द्वारा डॉ प्रदीप सिंह देव एवं रजत मुखर्जी की उपस्थिति में नेताजी के स्वाधीनता संग्राम में उल्लेखनीय भूमिका की रेखाचित्रों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि त्याग और बलिदान हमें प्रेरित करती है कि हम एक साथ मिलकर किसी भी विकट परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। समारोह में जनसंपर्क निरीक्षक अजय रंजन, शिव किरण, पिटू कुमार साह, आदित्य कुमार उपस्थित हुए ।

जरा याद करो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती व पराक्रम दिवस के अवसर पर राजबाडी रोड सुभाष चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, नगर मंत्री सुमित यादव ने कहा की नेता जी सुभाष चंद्र बोस आजादी के आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता थे, आज विद्यार्थी परिषद के साथ साथ पूरा देश पराक्रम दिवस मनाकार उन्हे याद कर रहा है।

खेलकूद प्रतियोगिता में सोनू, सूरज, प्रिसी ने मारी बाजी : युवा छात्र संगठन एवं जेसी राज फाउंडेशन द्वारा नेताजी की जयंती पर देवपुर ग्राम में ग्रामीण बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत की गई लड़कों के लिए 400 मीटर की दौड़ एवं लड़कियों के लिए 200 मीटर की दौड़ एवं लड़कियों के लिए जिलेबी रेस। लड़कों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता की गई। लड़की में प्रथम पुरस्कार सोनू सिन्हा एवं द्वितीय पुरस्कार रिया कुमारी, लड़कों में प्रथम पुरस्कार सूरज कुमार एवं द्वितीय पुरस्कार अभिषेक कुमार को मिला। जलेबी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रिसी सिन्हा एवं नीतू कुमारी द्वितीय पुरस्कार डिपी सिन्हा को मिला। सभी विजेताओं को अतिथि डॉक्टर जेसी राज सनातन फाउंडेशन के संस्थापक विजय प्रताप सनातन युवा छात्र संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुंदन शर्मा द्वारा सम्मानित किया। मौके पर बमबम यादव, राहुल चौधरी, ओम प्रकाश यादव, शुभम सिन्हा, कुणाल रंजन, अर्जुन दास, अंशु सिन्हा, कुंदन यादव, चंदन चौधरी, शैलेश पांडे, अमन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

अनमोल, विभोर पल्लवी ने किया बेहतर : गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिनमें वर्ग एल.के.जी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में अभिनय करते हुए वीडियो निर्माण प्रतियोगिता वर्ग तृतीय व चतुर्थ के लिए सुभाष चंद्र बोस का चित्र निर्माण प्रतियोगिता, वर्ग 5 वीं के लिए सुभाष चंद्र बोस के जीवन इतिहास पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं वर्ग छठी और सातवीं के लिए सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सहयोगी एवं निर्णायक की भूमिका में शामिल क्विज मास्टर के रूप में दिलीप कुमार सिंह, संगीता रानी, केशव कुमार एवं गोपाल झा ने बच्चों की प्रतिभा को सराहनीय बताया। नेताजी की भूमिका में अभिनय प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार अनमोल वत्स द्वितीय वंशिका राज तथा तृतीय पुरस्कार समर प्रताप सिंह को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए विभोर सावन को प्रथम अक्ष मिश्रा को द्वितीय, गुनगुन कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निबंध प्रतियोगिता अंग्रेजी के लिए प्रथम सांची, द्वितीय अपेक्षा आर्य तथा तृतीय पुरस्कार अनिकेता को दिया गया। क्विज प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों में पल्लवी राज, स्पर्श वर्मा, हर्षदीप, कुमारी शैलजा रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

लाइब्रेरी में याद किए गए नायक : राष्ट्रीय नारायणी सेना के अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती की अध्यक्षता में राजनारायण बॉस लाइब्रेरी में देश के महानायक की जयंती अवसर पर नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि के रूप मे समाज सेविका रीता चौरसिया और समाज सेवक सूरज झा को पुष्प गुछ और नारायणी सेना के मोमेंटो तथा चादर भेंट किया गया। गौतम घोषाल, अनिल कुमार गुप्ता, प्रदीप चौधरी, रवि रंजन, अमित झा, राकेश जसवाल, संजय जायसवाल, दीपू राज व अन्य उपस्थित थे।

अभाविप ने मनाया जयंती : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती व पराक्रम दिवस के अवसर पर सुभाष चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विभाग संयोजक सौरभ पाठक ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। मौके पर नगर मंत्री प्रत्यक्ष पराशर, प्रदेश कार्यकारणी शुभम राय, प्रदेश कार्यकारणी चिरंजीवी मिश्रा, रिशव पांडेय, सत्संग महाविद्यालय अध्यक्ष युवराज सिंह, जिला एसएफडी प्रमुख राहुल पाठक, प्रशांत वत्स आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम

: जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही सुभाष चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष मुन्नम ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस की अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत प्रिय नाथ पांडेय के घर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी से उबरने के लिए ढांढ़स बंधाया। स्वतंत्रता सेनानी की आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान मिले इसके लिए प्रार्थना की। मौके पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, अवधेश प्रजापति, महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, जिला युवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडे उर्फ बंटी, योगेश राय, राजीव पांडेय, अधीर कुमार आदि मौजूद थे।

बलिदानी थे सुभाष : जसीडीह पब्लिक स्कूल में नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा नेताजी के कार्यो की सराहना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. भारतेंदु दुबे ने उन्हें देश का सबसे बडा बलिदानी बतलाया। इस मौके पर आशुतोष दूबे, शैलेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, बिक्की झा, बबलू, पवन आदि उपस्थित थे। मधुपुर के राहुल अध्ययन केन्द्र में जलेस के प्रांतीय सह सचिव, कलमकार धनंजय प्रसाद ने कहा कि नेताजी स्वाधीनता संग्राम के महानायक थे। मधुपुर अनुमंड़ल अधिवक्ता संघ परिसर मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती समारोह पूर्वक मनायी गई।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कई कार्यक्रम : मधुपुर शहरी और ग्रामीण अंचल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। राजबाड़ी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर झारखंड बंगाली एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह मित्रा, झारखंड बंगाली समिति मधुपुर शाखा के पदाधिकारी डॉ आशीष सिन्हा, मोनू घोष, डाक्टर सुखेन मन्ना समेत कई महिला पुरुषों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इधर समाजकर्मी घनश्याम, ललिता, संजय शर्मा, डॉक्टर उत्तम पीयूष, पंकज पियूष, कुंदन कुमार भगत, अबरार तबिदा, सीमांत, तुहीन पाल, पंकज पंडा,मनोज रवानी, धर्मेंद्र यादव, सुभाष यादव, पवन भगत समेत कई लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर समाज कर्मी घनश्याम ने कहा कि उड़ीसा के कटक में 1897 को बंगाली संपन्न परिवार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ। सरकारी नौकरी छोड़कर सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अब्दुल हसन समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इधर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मालती सिन्हा के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा और आजाद हिद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती मदर इंटरनेशनल अकादमी, राहुल अध्ययन केंद्र समेत कई संस्थानों में मनाई गई।

प्रतिमा पर विधायक ने किया माल्यार्पण : सुभाष चौक पर विधायक रणधीर कुमार सिंह, उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी सिंह पुत्र गुलशन सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया। विधायक रणधीर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विष्णु राय, श्रीकांत मंडल, संतोष साह,अजय शर्मा, आशीष रुज, रंजन मेहरिया, आनंद दे, गुलशन महतो, उपेंद्र मंडल, गुड्डू सिंह, सिराज अंसारी, सफीक अंसारी अंशुक साधू, रोशन साह सहित अन्य ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.