निस्वार्थ भाव से सेवा करते रेडक्रास सदस्य
विश्व रेडक्रास दिवस पर बुधवार को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी मधुपुर के कार्यालय कक्ष में रेडक्रास के संस्थापक व शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : विश्व रेडक्रास दिवस पर बुधवार को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी मधुपुर के कार्यालय कक्ष में रेडक्रास के संस्थापक व शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती मनाई गई। सदस्यों ने जीन हेनरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अíपत किया। सोसायटी के सचिव मलय बोस, महेंद्र घोष, हेमंत नारायण सिंह, अरविद कुमार ने कहा कि रेडक्रास एक अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी है। इसका प्रमुख उद्देश्य रोगी, घायलों तथा युद्ध बंदियों की देखरेख करना है। इसकी स्थापना 1919 में हुई थी। भारत में 1920 में पाíलयामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रास सोसाइटी का गठन हुआ। तब से रेडक्रास के स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार के आपदाओं में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस दौरान रेडक्रास सोसाइटी शाखा मधुपुर के एक साल के कार्यों की चर्चा की गई। अगले साल के लिए सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई।
मौके पर सुबल प्रसाद सिंह, सरोज कुमार मिश्रा, पवन डालमिया, रफीक शबनम, काली प्रसाद झा, शाहिद आलमी, रंजन कुमार, मोती वर्णवाल, अस्तानंद झा, प्रवीण कुमार दत्ता, विजय पांडेय, गोल्डी खान, बासुदेव प्रसाद गुटगुटिया, रंजन घोष समेत कई सदस्य मौजूद थे।