विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामानुजन मैथ्स ओलिपियाड में बच्चों ने लिया हिस्सा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Jan 2020 06:12 PM (IST)

स्थानीय साइंस एंड मैथेमैटिक्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाईजेशन के बैनर तले भारती विद्यापीठ परिसर में अंतर विद्यालय स्तरीय रामानुजन मैथ्स ओलिपियाड का आयोजन रविवार को किया गया।

रामानुजन मैथ्स ओलिपियाड में बच्चों ने लिया हिस्सा
रामानुजन मैथ्स ओलिपियाड में बच्चों ने लिया हिस्सा

देवघर : स्थानीय साइंस एंड मैथेमैटिक्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाईजेशन के बैनर तले भारती विद्यापीठ परिसर में अंतर विद्यालय स्तरीय रामानुजन मैथ्स ओलिपियाड का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत माईकल एंग्लो विद्यालय, सुप्रभा शिक्षा स्थली, देवघर सेंट्रल स्कूल, संत फ्रांसिस स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, तक्षशिला विद्यापीठ, संत जेवियर्स स्कूल, एसकेपी विद्या विहार, भारती विद्यापीठ व अन्य विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर साइंस ऑर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन एक ऐसे भारतीय प्रतिभा का नाम है जिनपर न केवल भारत को बल्कि पूरे विश्व को गर्व है। महज 33 वर्ष की उम्र में शायद ही किसी वैज्ञानिक और गणितज्ञ ने इतना कुछ किया हो। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में भारती विद्यापीठ के शिक्षक विश्वंभर सिंह, अंजना श्रीवास्तव, प्रीति पंडित, रानी सिंह, लक्ष्मी कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।