बोनस का एलान नहीं हुआ तो रेल कर्मी 22 को करेंगे चक्का जाम
संवाद सूत्र मधुपुर बेंगलुरु में हुई ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन स्टैंडिग कमेटी की बैठक
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 06:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, मधुपुर : बेंगलुरु में हुई ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन स्टैंडिग कमेटी की बैठक में बोनस नहीं मिलने पर 22 अक्टूबर को रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को मधुपुर में जानकारी देते हुए शाखा सचिव अनिल राय ने कहा कि स्टैंडिग कमेटी की बैठक में बोनस के लिए प्रस्ताव रखा गया। कहा गया है कि अगर 21 अक्टूबर तक केन्द्र सरकार रेलकर्मियों के बोनस का ऐलान नहीं करती है तो 22 अक्टूबर को पूरे भारत में रेल का चक्का जाम किया जाएगा। कहा कि संगठन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मधुपुर में भी 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा और देशभर में बोनस डे मनाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें