ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
मधुपुर (देवघर) : आसनसोल रेल मंडल के विद्यासागर व मदनकट्टा स्टेशन के बीच पोल संख्या 275/27-29
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 08:11 PM (IST)
मधुपुर (देवघर) : आसनसोल रेल मंडल के विद्यासागर व मदनकट्टा स्टेशन के बीच पोल संख्या 275/27-29 के समीप शनिवार शाम 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के करौं थाना अंतर्गत कुछलाडीह निवासी मयंकधर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर आरपीएफ व जामताड़ा जिले के करमाटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया। बाद में सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। मृतक के बेटे के बयान पर करमाटांड़ पुलिस में यूडी केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें