Move to Jagran APP

झाविमो ने विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका

देवघर दलबदल के मामले में आए फैसले से झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:00 PM (IST)
झाविमो ने विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका
झाविमो ने विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका

देवघर : दलबदल के मामले में आए फैसले से झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके विरोध में गुरुवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का पुतला दहन किया।

loksabha election banner

मौके पर महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि इस कृत्य से लोकतंत्र की हत्या व संविधान की धज्जियां उड़ाई गई है। वर्ष 2015 में संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ जाकर झाविमो के छह विधायकों को पद व प्रलोभन देकर भाजपा ने अपने में शामिल करा लिया। भाजपा का चेहरा व चरित्र दोनों बदल चुका है। राज्य का दुर्भाग्य है कि विधान सभा अध्यक्ष ने इस फैसले को सुनाने में साढ़े चार साल का समय बीता दिया। जब फैसले की घड़ी आई तो संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ जाकर भाजपा सरकार के दबाव में लोकतंत्र के खिलाफ फैसला सुना दिया। समय आने पर जनता इसका न्याय करेगी। पार्टी अब न्यायालय के शरण में जाएगी ताकि संविधान को बचाया जा सके। मौके पर विपिन देव, दिलीप ¨सह, मणिकांत यादव, निवास मंडल, सत्यनारायण दास, नारायण महथा, संजय जायसवाल व कार्तिक यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.