पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने किया करवा चौथ
संवाद सूत्र देवघर करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाओं ने अपने पि
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 08:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, देवघर: करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ पूजा अर्चना की। निर्जला उपवास रखकर शाम को भगवान चंद्र देव को साक्षी मानकर चंद्र देव की पूजा अर्चना की। पति से भी आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद पति के हाथों निर्जला व्रत तोड़कर पूजा को सफल किया। इससे पूर्व महिलाएं शाम होते ही आसमान की ओर देख रही थी कि कब चांद निकलेगा और करवा चौथ का व्रत पूरा होगा। करवा चौथ के व्रत का हिदू धर्म में विशेष महत्व है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें