Move to Jagran APP

महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान

संवाद सूत्र सारठ/ सारवां कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान सोमवार को सं

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:09 PM (IST)
महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान
महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान

संवाद सूत्र, सारठ/ सारवां: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान सोमवार को संपन्न हो गया। 16 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में जिले के तमाम प्रखंडों में पदयात्रा के साथ नुक्कड़ सभा की गई। अभियान का समापन देवघर, सारवां, सारठ होते हुए मधुपुर के गांधी चौक पर किया गया। वहीं सारठ में जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरा हिदुस्तान और यहां की आवाम मोदी के शासन व्यवस्था से त्रस्त है। ऐसी शासन व्यवस्था के दुष्परिणाम के रूप में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई तथा चरमराई अर्थव्यवस्था से लोग परेशान हैं। वहीं किसान खेतों में नहीं रह कर आज सड़कों पर हैं। हिदुस्तान के नौजवान काम के बजाय आंदोलन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के झूठे सपने के कारण ही देश की जनता किकर्तव्यविमूढ़ बनकर बैठी हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में आम आवाम, गरीब, मजदूर किसानों से लेकर देश के तमाम लोगों के लिए अच्छी-अच्छी नीतियां बनाई गई थी तथा अच्छे काम किए गए थे। आधारभूत संरचनाएं बनाकर देश को सौंपा गया था। परंतु आज उन्हीं कामों को या तो बंद कर दिया या निजीकरण के नाम पर बेचा जा रहा है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष नटराज प्रदीप ने कहा कि वर्तमान में मोदी सरकार के कार्यप्रणाली एवं उनके शासन व्यवस्था से देश गर्त की ओर जा रही है। मौके पर मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, महिला मोर्चा की भगतरणी शर्मा, मोइनुद्दीन शेख, समेत अन्य भी मौजूद थे। सारवां में जागरूकता रथ के साथ इस अभियान में प्रखंड के नेता दिवाकर पासवान, कामदेव रवानी, अनिल राउत, संजय दत्त, जयराम सिंह, कौशल ओझा, शाहबाज हुसैन, मौलाना रियासत अली, इरफान अंसारी, ललित वर्मा, कुंदन कुमार, राज कुमार यादव, रणजीत यादव, सुबोध राय, मदन प्रसाद राय, जोगी तुरी, अनिल राय, मोती ठाकुर, फारूक अंसारी, श्रीकांत यादव, दिवाकर वर्मा, रवि कांत मिश्रा, गुड्डू अंसारी, नागो राउत, जलेश्वर महरा, अनिरुद्ध चौबे आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.