विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM करेंगे दो नई Amrit Bharat Express का शुभारंभ, हावड़ा-आनंद विहार और सियालदह-बनारस रूट पर चलेंगी

Published: Thu, 15 Jan 2026 09:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को हावड़ा-आनंद विहार और सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। ये नई ट्रेनें ...और पढ़ें

PM करेंगे दो नई Amrit Bharat Express का शुभारंभ

PM करेंगे दो नई Amrit Bharat Express का शुभारंभ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस तथा सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। इन सेवाओं की शुरुआत से अंतरराज्यीय लंबी दूरी की रेल संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत अमृत भारत एक्सप्रेस एक नई पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे किफायती, सुरक्षित एवं विश्वसनीय लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा, आराम और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने हेतु आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाओं के लिए बुकिंग यात्रियों के लिए खोल दी गई है।

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

  • ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रात 23:10 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 02:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:15 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।

सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट

  • ट्रेन संख्या 22587 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को शाम 19:30 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 22:10 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:55 बजे सियालदह पहुंचेगी।

यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।