यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2019-20 की पुरानी योजनाओं को कराएं पूरा
संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मियों स

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मियों संग बैठक कर विभिन्न पंचायत में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ ने पंचायत वार विकास कार्यों की समीक्षा कर पंचायत व रोजगार सेवक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि पंचायतों में लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करें। पंचायत में हो रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश पंचायत व रोजगार सेवकों को दिया। उन्होंने निर्माणाधीन पीएम आवास को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिए। कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 की पुरानी योजनाओं को पंचायतों में पूर्ण कराकर बंद करने का निर्देश पंचायत व रोजगार सेवकों को दिया। कहा कि पंचायत में चल रहे पुराने कार्य में मेड़बंदी, पीसीसी, डोभा एवं अन्य योजनाओं को बंद कराएं। पंचायतों में योजनाओं का चयन कर 15 वें वित्त से प्राप्त राशि को पोर्टल पर आन गोइंग कर दस दिनों के अंदर खर्च करने का निर्देश पंचायत व रोजगार सेवक को दिया। मौके पर बीपीओ कुमार गौतम, बीपीआरओ सुभाष कुमार, जेई दिलीप कुमार, पंकज गुप्ता, अमित यादव, मुखिया प्रवीण कुमार, पंचायत सचिव भागवत सिंह, रामचंद्र मंडल, रोजगार सेवक संतोष ठाकुर, दिलीप दास, दिवाकर राम, शमीम अख्तर, चंदन कुमार, नीतू कुमारी व अन्य उपस्थित थे।
