हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की कार की टक्कर से बुलेट सवार घायल
बुलेट सवार देवघर के कुंडा स्थित डॉ संजय के क्लिनिक का स्टॉफ बताया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, सारठ (देवघर): देवघर-सारठ मुख्य पथ पर बेलाबाद गांव के समीप सोमवार को मारुति कार व बुलेट के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान आननफानन दौड़कर आए और घायल बुलेट सवार को उठाया। सूचना पर सारठ थाना के एएसआइ चंद्रशेखर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल को कार में लादकर इलाज के लिए देवघर भेज दिया। क्षतिग्रस्त बुलेट को पुलिस थाना ले गई। जानकारी के अनुसार कार में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अपने परिवार के साथ थे। वे बाबाधाम पूजा करने जा रहे थे। इधर, बुलेट सवार देवघर के कुंडा स्थित डॉ संजय के क्लिनिक का स्टॉफ बताया गया। वह किसी काम से सारठ की तरफ जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें