सड़क हादसे में युवक घायल
संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जनता पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात
संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जनता पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात ऑटो की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल प्रमोद यादव मधुपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव का रहनेवाला है। उसे इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि युवक मधुपुर बाजार कुछ काम से आया था। यहां से वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। ऑटो ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक गाड़ी लेकर भाग निकलने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर मधुपुर थाना के एएसआइ शंभू सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। घटना के सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।