हेल्थकार्ड कार्ड बनाने में पैसे वसूली में एक गिरफ्तार
देवघर : आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थकार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से 50 रुपये लिए जाने
देवघर : आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थकार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से 50 रुपये लिए जाने को लेकर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपित पवन दुबे को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर निवासी कृष्ण दयाल वर्मा ने बताया कि उसके मोहल्ला में एक व्यक्ति आयुष्मान भारत के तहत हेल्थकार्ड बनाने आया था। उसने कार्ड बनाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 50 रुपये की मांग करने लगा। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। बाद में उस व्यक्ति के फर्जी होने का पता चला। यह भी पता चला कि उसे सेविका मुन्नी देवी ने यहां भेजी थी। बाद में बताया गया कि वार्ड नंबर-11 के पार्षद ने उसे यहां भेजा है। जिसका नाम प्रेमानंद वर्मा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।