डीसी, एसपी सहित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स की ओर से बुधवार को कोरोना वॉरियर्स लीडर्स उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
देवघर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स की ओर से बुधवार को कोरोना वॉरियर्स लीडर्स उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आइएएस रवि आनंद व संदीप मीणा को भी समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया गया। फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाजला, सुरेन्द्र सिघानिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, संजीत कुमार सिंह, प्रमोद छावछरिया, हनुमान प्रसाद केशरी तथा निरंजन कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। फेडरेशन उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने कहा कि देवघर प्रशासन कोरोना संक्रमण काल में पूरे झारखंड में अपने अच्छे और व्यवस्थित कार्यों से अव्वल नजर आया।
देवघर में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक मास्क और हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई। ग्रेन बैंक के जरिए सभी जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया गया। प्रवासी मजदूरों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई। कोरोना संक्रमितों का बेहतर इलाज और क्वारंटाइन प्रबंधन जैसे कार्यों ने अमिट छाप छोड़ा। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन्हें सम्मानित कर इनके हौसला बढ़ाएं। उपायुक्त ने आभार प्रकट करते हुए इस सम्मान को अपने सभी सहकर्मियों को समर्पित किया। मौके पर चैंबर के अधिकारी संजय मालवीय, जितेश राजपाल, पियूष जयसवाल, जीवन प्रकाश, विजय कौशिक, अरुण गुटगुटिया, बीरेन्द्र सिंह, बिपिन मिश्रा आदि मौजूद थे। संप चैंबर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।