Move to Jagran APP

पदयात्रा कर निशिकांत ने देवघर में मांगा जनता से आशीर्वाद

देवघर मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 01:50 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 06:37 AM (IST)
पदयात्रा कर निशिकांत ने देवघर में मांगा जनता से आशीर्वाद
पदयात्रा कर निशिकांत ने देवघर में मांगा जनता से आशीर्वाद

देवघर :मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने देवघर में पदयात्रा निकाली। बिलासी के चकाचक मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा को झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

loksabha election banner

निशिकांत दुबे के साथ विधायक नारायण दास भी थे। दुबे की पदयात्रा में गाजे बाजे के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता निशिकांत दुबे जिदाबाद के नारे लगा रहे थे। पदयात्रा लक्ष्मीपुर चौक, पुराना मीनाबाजार, बजरंगी चौक होते हुए पूरे बाजार से होकर गुजरी। दुबे के साथ पंडा समाज के लोग भी थे। निशिकांत ने हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद मांग वोट देने की अपील की। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभयानंद झा, बाबा बलियासे, संजीव जजवाड़े, संतोष उपाध्याय, कौशल सिंह, सुमन सिंह व दीपक केशरी सहित अनेक लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.