सभी को मिले समुचित स्वास्थ्य सुविधा
जागरण संवाददाता देवघर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अखोरी सुशांत सिन्हा ने शनिवार को सदर
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अखोरी सुशांत सिन्हा ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्था पर संतोष जाहिर की।
प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिले इसका निर्देश दिया गया है। सरकार भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और आयुष्मान भारत इस लिहाज से महत्वपूर्ण है। सभी चिकित्सक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पेंशन व उच्च न्यायालय के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विजय कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें