बेटियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं
देवघर : बेटियों की सुरक्षा की मांग व पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिल
देवघर : बेटियों की सुरक्षा की मांग व पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ रविवार की शाम महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सड़क पर उतर आई। महिलाओं ने मशाल व टॉच लेकर एक जुलूस निकाला। जुलूस आजाद चौक से बाजार होते हुए टावर चौक पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में केंद्र सरकार विफल रही है। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भी सिर्फ छलावा है। वहीं पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण मंहगाई का मार झेल रही जनता पूरी तरह से त्रस्त है। जुलूस में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस जुलूस का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी ने की। इस जुलूस में गौरी देवी, शांति देवी, रेणु देवी, ¨टकू देवी, जानकी देवी, मनोरमा देवी, हेमा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थीं।