विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हूल दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम: सुनील

By JagranEdited By:
Published: Sun, 26 Jun 2022 07:47 PM (IST)

हूल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

हूल दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम: सुनील
हूल दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम: सुनील

हूल दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम: सुनील

जागरण संवाददाता, देवघर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जून को जमुनिया गांव में हूल दिवस का आयोजन किया जाएगा। सिद्धू कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान महान क्रांतिकारी के इतिहास पर प्रकाश डाला जाएगा। लोगों को उनकी विस्तृत जानकारी झामुमो के द्वारा दी जाएगी। हूल दिवस के आयोजन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय भगवानपुर में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल के अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को हुई। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी वर्ष भी विशेष कार्यक्रम होगा। इस मौके पर मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव बाबूराम सोरेन, केंद्रीय समिति के सदस्य अजय मिश्र, प्रखंड सचिव पाती लाल, मुखिया नवल किशोर हेंब्रम, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, अरुण यादव, लखीराम, श्रीकांत यादव, लोथो मुर्मू, देवान टुडू, पवन दास, नुनुलाल राय आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।