Move to Jagran APP

महिला को मझधार में छोड़ भागा प्रेमी, न्याय का इंतजार

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता महिला को महीनों

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM (IST)
महिला को मझधार में छोड़ भागा प्रेमी, न्याय का इंतजार

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता महिला को महीनों से न्याय का इंतजार है। मामला एक एक शादीशुदा महिला से जुड़ा है। उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शौषण किया और जब शादी करने की बारी आई तो वह गांव छोड़कर भाग गया। इस सिलसिले में मामला दर्ज हुए तीन माह से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन अब तक महिला को न्याय नहीं मिला है। महिला ने अपने खिलाफ हुए जुल्म को लेकर मधुपुर थाने में 27 जुलाई को घघरजोरी गांव निवासी सद्दाम हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया था कि उसकी अपने पति से अनबन थी। इसका फायदा उठाकर आरोपित उसके करीब आ गया। उसने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर वह काफी समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह इन्कार कर दिया और गांव छोड़कर भाग कर मुंबई चला गया। महिला ने कई बार न्याय की गुहार भी लगाई लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। महिला का जीवन मझधार में अटक चुका था। इस कारण वह काफी मानसिक तनाव में है। उसने नशा का सेवन करना शुरू कर दिया। अपने जीवन से तंग आकर उसने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया और कीटनाशक दवा खा ली। घरवालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तब जाकर उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस ने मामले में न्यायालय से वारंट हासिल कर ली है। लेकिन आरोपित के मुंबई भाग जाने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पीड़ित पक्ष आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है। उनका कहना है कि उसने जैसा किया उसे उसी तरह सजा भी मिले।

loksabha election banner

आरोपित की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस: हालांकि पिछले दिनों एसपी नरेंद्र कुमार ¨सह ने दुष्कर्म से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा की। सभी को लंबित मामलों के निष्पादन के लिए एक माह का समय दिया गया। इसके बाद थाना की पुलिस भी हरकत में आ गई है। अब आरोपित की तलाश में मधुपुर से पुलिस टीम के मुंबई भेजने की तैयारी है। इसके लिए जरूरी कागजी खानापूर्ति का काम किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि अब पीड़िता को न्याय मिल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.