नाबालिग के अपहरण में दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी
नगर थाना में गलत नीयत से 15 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:36 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:43 AM (IST)
जागरण सवांददाता, देवघर: नगर थाना में गलत नीयत से 15 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें गोड्डा जिला के ढोढ़ी गांव निवासी ऋषि कुमार व पहाड़पुर निवासी मंजय मांझी को आरोपित बनाया गया है। मामले में जिक्र है कि किशोरी 4 सितंबर को घर से अपने स्कूल रिजल्ट लाने गई थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। बाद में काफी खोजबीन के बाद भी उसका के बारे में कुछ भी पता नहीँ चला। हालांकि खोजबीन के क्रम में दोनों आरोपितों द्वारा गलत नियत से बदला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद थाना पहुंचकर कर शिकायत दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें