स्वच्छता ही सेवा को लेकर बनाया गया वर्किग प्लान
सिगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस दौरान इन सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक वीडियो संवाद के उपरांत प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। नगर आयुक्त ने सभी योजनाओं के लिए एक वर्किंग प्लान बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया। इसका नगर मिशन मैनेजर कौशल किशोर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कमेटी में नगर मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा सुधांशु शेखर व कुमारी प्रियंका अर्बन प्लानर मंजू कुमारी व सफाई निरीक्षक अजय पंडित को शामिल किया गया है। इस कमेटी को कार्यों की मॉनिटरिग करने का निर्देश दिया गया है। वर्किंग प्लान को तीन फेज में बांटा गया है।
जागरण संवाददाता, देवघर : स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता सर्वेक्षण 2020, सिगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस दौरान इन सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक वीडियो संवाद के उपरांत प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। नगर आयुक्त ने सभी योजनाओं के लिए एक वर्किग प्लान बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया। इसका नगर मिशन मैनेजर कौशल किशोर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं कमेटी में नगर मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा सुधांशु शेखर व कुमारी प्रियंका, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी व सफाई निरीक्षक अजय पंडित को शामिल किया गया है। इस कमेटी को कार्यों की मॉनिटरिग करने का निर्देश दिया गया है। वर्किग प्लान को तीन फेज में बांटा गया है। पहले फेज में 1 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। दूसरे फेज में 2 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को विशेष रुप से श्रमदान के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। इसमें स्वयं सेवी संस्थान, यूनियन, होटल, अपार्टमेंट के सचिव, वार्ड पार्षद का सहयोग लिया जाएगा। वहीं 3 से 27 अक्टूबर तक तीसरे फेज में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सिगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन व निष्पादन किया जाएगा। वहीं निगम इस अभियान में पीएचईडी से सहयोग लेगा। मौके पर नगर मिशन मैनेजर कौशल किशोर व हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा सुधांशु शेखर व कुमारी प्रियंका, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी व सफाई निरीक्षक अजय पंडित सहित अन्य मौजूद थे।