देवघर की टीना गौड़ बनीं मिसेज इंडिया
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर की टीना गौड़ जयपुर में शनिवार की रात आयोजित प्रतियोगिता
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 06:57 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 06:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर की टीना गौड़ जयपुर में शनिवार की रात आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया चुनी गई। मिसेज बंगाल रह चुकी टीना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जयपुर के केके रॉयल होटल में हुई। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से 22 महिलाओं ने भाग लिया था। टीना का ससुराल देवघर में है। प्रशिक्षित एयर होस्टेस टीना की शादी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के पुत्र गौरव निशांत से वर्ष 2013 में हुई थी। पति इंडिगो एयरलाइंस में पायलट हैं। टीना को मिली सफलता से परिजन काफी खुश हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें