सांसद निशिकांत दुबे लोकमत पुरस्कार से सम्मानित
देवघर : गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे सहित आठ सांसदों को गुरुवार को लोकमत आजीवन यो
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:22 PM (IST)
देवघर : गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे सहित आठ सांसदों को गुरुवार को लोकमत आजीवन योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान इन चुने गए सांसदों को पुरस्कार दिया गया। जानकारी हो कि 880 सांसदों के देश के विकास के क्षेत्र में किए गए योगदान का अध्ययन के पश्चात इन आठ सांसदों को श्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाने वाले अन्य सांसदों में मुरली मनोहर जोशी, शरद पवार, गुलाम नबी आजाद, रामा देवी, छाया वर्मा, कनीमोजी शामिल हैं। सांसद निशिकांत दुबे ने यह पुरस्कार मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये पुरस्कार उनके लिए देश व आमलोगों के लिए आगे काम करने में प्रेरणास्त्रोत का काम करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें