Move to Jagran APP

2019 चुनाव में होगा भाजपा का सफाया

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : सारठ व पालोजोरी के झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 06:35 PM (IST)
2019 चुनाव में होगा भाजपा का सफाया
2019 चुनाव में होगा भाजपा का सफाया

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : सारठ व पालोजोरी के झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सारठ प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संताल परगना के प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। अपनी हार से बचने के लिए भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ करा सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होना होगा। संगठन को धारदार बनाने के लिए क्षेत्र को चार जोन में बांटकर कई प्रभारी नियुक्त किए गए।

loksabha election banner

बैठक में पंचायत स्तर से पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ता बीड़ा उठा लें। अन्य स्थानों में लगातार बैठक करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सिराज अंसारी, मोतीलाल मुर्मू, निवास मंडल, श्रीनाथ मरांडी समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.