Move to Jagran APP

देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जिले में चल

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 07:41 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 07:41 PM (IST)
देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो
देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यता प्रभारी व पूर्व मंत्री मथुरा महतो, विधायक जगरनाथ महतो, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता व जिलाध्यक्ष नर¨सह मुर्मू मौजूद थे।

loksabha election banner

मौके पर सदस्यता प्रभारी मथुरा महतो ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप देवघर में तीस हजार सदस्य बना लिया गया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को गुरूजी को जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता कमर कसकर खड़ा रहे, आने वाला समय झामुमो का है। विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ रहा है और तेजी से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। सूबे में झामुमो की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान की प्रगति काफी संतोषजनक है। जिला इकाई के माध्यम से स्वच्छता अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बैठक में निर्मला भारती, महानगर अध्यक्ष सुरेश साह, धनंजय मंडल, मुकेश तिवारी, अंग्रेज दास, गेंदा लाल दास, जयनाथ मंडल, सुनील मंडल, दिनेश्वर किस्कू, सरोज ¨सह, विपिन यादव, शीला व रीता ¨सह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। ----------------------------- प्रदीप ¨सह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.