यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire in Deoghar AIIMS: देवघर एम्स अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Fire in Deoghar AIIMS झारखंड के देवघर जिले में एम्स अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में भीषण आग लगने की खबर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देवघर: Fire in Deoghar AIIMS - झारखंड के देवघर जिले में स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एम्स अस्पताल की बिल्डिंग संख्या बी के निर्माणाधीन भवन में मजदूर काम कर रहे थे। भवन के बाहर कचरे में सीमेंट के खली बोरे पड़े हुए थे, जिसके ऊपर वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी गिरने से आग लगी और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। लपटें इतनी तेज थीं कि आग से भवन को भी क्षति पहुंची है।

एम्स के निर्माणाधीन भवन के बाहर भड़की आग
देवघर के एम्स में लगी भीषण आग। @deoghar_aiims#deogharaiimsfire#deogharaiims pic.twitter.com/BGHzPcgsTK
— Versha Singh (@Vershasingh26) April 13, 2023
एम्स के निदेशक डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भवन के अंदर कुछ नुकसान नही हुआ है। अभी भवन का निर्माण कार्य ही चल रहा था। एम्स की व्यवस्था से ही तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। डॉक्टर वार्ष्णेय ने बताया कि भवन अभी एम्स को हैंडओवर भी नही हुआ है।भवन के बाहर सीमेंट का खाली बोरा था, जिस पर वेल्डिंग की चिंगारी गिरने से आग भड़क गई थी।।