Move to Jagran APP

महिला की मौत, ठंड लगने की आशंका

जागरण संवाददाता, देवघर : बीएड कॉलेज परिसर में रविवार को एक अज्ञात महिला (65 वर्ष) का श

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 06:43 PM (IST)
महिला की मौत, ठंड लगने की आशंका
महिला की मौत, ठंड लगने की आशंका

जागरण संवाददाता, देवघर : बीएड कॉलेज परिसर में रविवार को एक अज्ञात महिला (65 वर्ष) का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना से एएसआइ रामानुज ¨सह, श्रीकांत वाजपेयी व पशुराम ¨सह दलबल घटनास्थल पहुंचे। आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी उसे पहचाने से इन्कार कर दिया। हालांकि लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला इधर-उधर भीख मांगते हुए देखा जाता था। अंधेरा होने के बाद महिला घूमते-घूमते कॉलेज परिसर स्थित शेड के नीचे आकर सो गई होगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की मौत ठंड लगने से हो गई होगी। वहीं मौत की सूचना मिलते ही देवघर बस ऑनर एसोसिएशन सह संस्कार कल्याण सहयोग समिति के अध्यक्ष दिनेशानंद झा को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी ओर से श्रद्धा कर्म का प्रबंध करते हुए पूरे कर्म के साथ विधिवत मृतका का दाह संस्कार कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.