Move to Jagran APP

मधुपुर की पहली महिला चेयरमैन बनी थी लतिका

मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू का जन्म मधुपुर प्रखंड के धमनी पंचायत अंतर्गत कानो गांव मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:17 PM (IST)
मधुपुर की पहली महिला चेयरमैन बनी थी लतिका

मधुपुर : नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू का जन्म मधुपुर प्रखंड के धमनी पंचायत अंतर्गत कानो गांव में वर्ष 1948 में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय में हुई थी। दुमका के महारो उच्च विद्यालय से वह मैट्रिक पास की। टीचर ट्रेनिग प्राप्त कर 19 वर्ष की आयु में सरकारी शिक्षिका बनी। इनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। जगदीशपुर मिडिल स्कूल में 41 वर्षो तक शिक्षिका के पद पर सेवारत रही। वर्ष 2004 में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई। बैंक अधिकारी संजय कुमार मुर्मू उर्फ गुड्डू इनके इकलौते पुत्र हैं। सरल, सहज स्वभाव और इमानदारी उनकी पहचान थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन और पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के परिवार से उनका गहरा लगाव था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के करीबी रहने के कारण वर्ष 2018 में मधुपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव जेएमएम के टिकट से लड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर मधुपुर नगर परिषद गठन के बाद पहली महिला चेयरमैन बनी। स्वच्छता के मामले में देश स्तर पर मधुपुर नगर परिषद का नाम रौशन कराया। चुनाव में किए होल्डिग टैक्स में कमी का वादा भी पूरा कराया। चुनाव में लतिका मुर्मू को कुल 10159 मत प्राप्त हुए थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को कुल 8812 मत ही प्राप्त हुए।

loksabha election banner

वाईएससी ने जताया शोक

यंग स्पो‌र्ट्स क्लब मधुपुर ने नप अध्यक्षा लतिका मुर्मू के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। क्लब के इमरान अंसारी, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, सीयाराम राय, मनोहर, कलीम, बालमुकुंद शर्मा, महेश मिश्र समेत अन्य खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने शोक संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। खेल प्रेमियों ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष लतिका मुर्मू हमेशा खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रहती थी। क्लब के सदस्यों ने लतिका मुर्मू के इकलौते पुत्र पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, वर्तमान में बैंक अधिकारी संजय कुमार मुर्मू उर्फ गुड्डू के पूरे परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.