भाजपा सरकार गरीब व किसान विरोधी : प्रदीप
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : झाविमो के केंद्रीय महासचिव सह पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : झाविमो के केंद्रीय महासचिव सह पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आज टीवी हो या अखबार सभी जगह तीन ही लोग दिखाई देते हैं मोदी, रघुवर व रामदेव। वे गुरुवार को बलीडीह में आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीब व किसान विरोधी है जो देश की भोली भाली जनता का खून चूसना चाहती है। जनधन खाता खुलवा कर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि प्रत्येक खाते में 20-20 हजार रुपया जमा किया जाएगा और आज खाता में तीन हजार से कम पैसा रहने पर खाता को बंद कर दिया जा रहा है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आज 600 स्कूलों को बंद कर दिए गए है। इससे 16 हजार बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं। उन्होने जनता से एक बार झाविमो को साथ देने की अपील की। सभा को केंद्रीय समिति के सदस्य सहीम खान, अशोक वर्मा, मणिकांत यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नागेश्वर ¨सह ने किया। मौके पर मुख्य रूप से त्रिपुरारी यादव, कुमारमणि टुडू, जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर यादव, डॉ. सिराज अंसारी आदि मौजूद थे।
पंचायत कमेटी का किया गया गठन:
इस दौरान पंचायत अध्यक्ष सचिव, व कोषाध्यक्ष का भी चुनाव किया गया जिसमें सोनारायठाढी पंचायत में मोहम्मद फारूख को सचिव, मनोज यादव व अशोक कापरी को अध्यक्ष, ब्रहमोतरा पंचायत से सत्येंद्र राउत को अध्यक्ष, मथुरा महतो उपाध्यक्ष व सचिव कमल किशोर राउत, कुशुमथर पंचायत से रूपनारायण यादव को अध्यक्ष, जरका टू पंचायत से मनोज कुमार मंडल को अध्यक्ष, सचिव मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार मंडल, महापुर पंचायत से जमीर अंसारी अध्यक्ष, सचिव सोहेल अंसारी, ¨बझा पंचायत से गंगाधर यादव को अध्यक्ष, ठाढीलपरा पंचायत से सीताराम यादव को अध्यक्ष, जागेश्वर यादव को सचिव, दोदिंया पंचायत से कामदेव यादव को अध्यक्ष, आलोक यादव को सचिव, मगडीहा पंचायत से रहमत अंसारी को अध्यक्ष, खिजुरिया पंचायत से शक्ति मंडल को अध्यक्ष पद पर मनोनित किया।