विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत के रास्ते घुसे 4 अपराधी: देवघर में JMM नेता के बेटे की कनपटी पर तानी पिस्टल, महिला को चाकू मारकर लूटे जेवर

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

झामुमो नेता ओमकार वर्णवाल के देवघर स्थित घर में देर रात नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की। अपराधियों ने परिवार ...और पढ़ें

देवघर में JMM नेता के बेटे की कनपटी पर तानी पिस्टल, महिला को चाकू मारकर लूटे जेवर

देवघर में JMM नेता के बेटे की कनपटी पर तानी पिस्टल, महिला को चाकू मारकर लूटे जेवर

HighLights

  1. झामुमो नेता ओमकार वर्णवाल के घर देर रात लूटपाट।

  2. नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार को बनाया बंधक।

  3. नकदी, जेवरात और आईफोन सहित लाखों का सामान लूटा।

जागरण संवाददाता, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बेलबगान में गुरुवार देर रात नकाबपोश हथियाबंद अपराधियों ने झामुमो नेता ओमकार वर्णवाल के घर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना तकरीबन रात करीब डेढ़ बजे की है। परिवार के सभी सदस्य सोये थे। ओमकार वर्णवाल घर पर मौजूद नहीं थे।

घर में उनकी पत्नी मंजू देवी, बेटा सम्राट शिवम और मां गिरजा देवी थीं। उसी दौरान चार अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। सभी ने अपने चेहरे को छिपा रखा था। तीन अपराधी के हाथ में हथियार जबकि एक के हाथ में चाकू।

घर के अंदर प्रवेश करते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। उस दौरान परिवार के सदस्यों ने विरोध करना चाहा तो अपराधियों ने ओमकार वर्णवाल की पत्नी मंजू देवी के हाथ में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।

गोदरेज तोड़कर नकदी और जेवरात लुटा

घर में घुसने के बाद अपराधियों सम्राट शिवम के कनपटी पर पिस्तौल सटा दिया- धमकी दी, हिलोगे तो गोली मार देंगे। इसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें हथियार के बल पर अपने कब्जे में रखा। अपराधियों ने गेदरेज की चाबी की मांग की।

चाबी नहीं होने की बात कहते ही अपराधी भड़क उठे और चाकू से वार कर दिया। जिससे मंजू देवी व ओमकार वर्णवाल की मां जख्मी हो गई। इसके बाद अपराधियों ने राड से गोदरेज को तोड़ दिया।

तोड़ने के बाद गोदरेज में रखा लगभग दो लाख रुपये नकद, सोने का कंगन, मांगटीका सहित अन्य जेवरात निकाल लिया। इसके बाद अपराधियों ने मंजू देवी के गले से सोने का चेन, कान की बाली, अंगूठी व पायल खुलवा लिया। इसके बाद गिरिजा देवी के गले से चेन, कान बाली व पायल ले लिया।

बाद में शिवम के गले से चांदी का चेन, ब्रासलेट भी उतरवा लिया। इतना ही नहीं, शिवम के पास से लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का आइ-फोन भी ले लिया। शिवम ने अपराधियों ने मोबाइल लौटाने को कहा तो अपराधियों ने जाने के दौरान गाड़ी में मोबाइल छोड़ देने की बात कही।

30 से 40 वर्ष के थे अपराधी

लूटपाट को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों की उम्र 30 से 40 तक के होने का अनुमान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लगाया है। लूटपाट करने पहुंचे चार अपराधियों में एक काफी लंबा-तगड़ा था।

लूटपाट के दौरान सभी अपराधी आपस में ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे थे। जो बात उनके बीच हो रही थी, उसके लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। ताकि भाषा पकड़ में नहीं आ सके।

पुलिस ने की जांच, घटनास्थल पर छूट गया एक जोड़ा चप्पल

घटना की सूचना दो बजे के आसपास पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर अपी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल की।

मुआयना करने के दौरान पुलिस को एक जोड़ा चप्पल दिखाई दिया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घर के किसी भी सदस्य के होने की बात से इंकार किया।

जांच के क्रम में पुलिस को बंपास टाउन मोहल्ला में संदिग्ध के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस उस जगह पर भी पहुंची लेकिन तब तक संदिग्ध फरार हो चुके है।

दो-दो घटना ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

अभी पुलिस नंदन पहाड़ स्थित एसबीआई एटीएम मशीन लूटकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर ही रही है कि लूटपाट की दूसरी घटना ने पुलिस के लिए मुश्किलें बढ़ा दिया है।

चार दिनों के अंदर दूसरी बड़ी वारदात ने एक ओर जहां अपराधियों के बुलंद हौसले को दर्शा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस के लिए चुनौती खड़ा कर दिया है। वहीं, शहरवासी लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।