एसडीओ ने लिया चुनाव कार्यालय का जायजा
संवाद सूत्र पालोजोरी (देवघर) एसडीओ योगेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 05:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर) : एसडीओ योगेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मल्लिक ने बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि से पालोजोरी व खागा स्थित भारतीय जनता पार्टी व पालोजोरी महागठबंधन कार्यालय का दौरा किया। चुनाव से संबंधित कई तरह की जानकारी ली। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मल्लिक ने बताया कि बीते दिनों पलामू व सरायकेला में भाजपा कार्यालय में हुई घटना को लेकर यह दौरा किया जा रहा है। चुनाव में कितने वाहनों का परमिट लिया गया है और कौन से वाहन से प्रचार हो रहा है। प्रचार गाड़ी में ध्वनि विस्तारक यंत्र कितना लगाया गया है सहित अन्य जानकारी ली गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें