देवघर में पिता ने ही 35 दिन की मासूम को गला दबाकर मार डाला
जागरण संवाददाता, देवघर : महज 35 दिन की मासूम प्रियंका कुमारी की हत्या कर दी गई है। हत्य
जागरण संवाददाता, देवघर : महज 35 दिन की मासूम प्रियंका कुमारी की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही कर दी। मासूम का दोष बस इतना था कि वह बेटी थी और पिता नफरत करता था। बताया गया कि प्रियंका का जन्म 15 जून को एक निजी क्लीनिक में हुआ था। जन्म के बाद से वह अपनी मां लखी देवी के साथ उपर ¨सघवा गांव में नाना-नानी के साथ थी। प्रियंका के पिता प्रसादी पंडित सीमावर्ती बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के सुपहा गांव के रहने वाले हैं।
लखी देवी ससुराल में ही थी, दर्द उठने पर उसे चांदन के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया और यहीं बच्ची का जन्म हुआ। प्रियंका प्रसादी व लखी की पहली संतान थी। घर वालों के मुताबिक रात करीब आठ बजे प्रसादी अपने पिता सुरेश पंडित के साथ यहां आया था। उसके पिता घर से कुछ दूर ही रुक गए और प्रसादी अंदर गया। उस वक्त लखी घर में अकेली थी। उसकी मां निर्मला देवी नल पर पानी लेने गई थी और पिता सुरेश पंडित दूध पहुंचाने गए हुए थे। इस बीच प्रसादी ने गुस्से में लखी की गोद से प्रियंका को छीन कर गला दबा दिया, बाद में बच्ची को खाट पर पटककर वह अपने पिता के साथ तेजी भाग निकला। लखी ने दौड़कर बच्ची को उठाया, लेकिन तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बच्ची से उसका पिता इस हद तक नफरत करता है कि वह जान ले लेगा। नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है, आरोपित पिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है।