Move to Jagran APP

अगले दो दिनों तक देवघर में बारिश के आसार

मंगलवार दोपहर बेमौसम बारिश के चलते देवघर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान पर छाए बादल के कारण अंधेरा छाया रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 06:14 PM (IST)
अगले दो दिनों तक देवघर में बारिश के आसार
अगले दो दिनों तक देवघर में बारिश के आसार

देवघर : मंगलवार दोपहर बेमौसम बारिश के चलते देवघर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान पर छाए बादल के कारण अंधेरा छाया रहा। जबकि शाम तीन बजे के बाद घंटों मूसलधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली के साथ तेज आवाज लोगों को घरों में दुबके रहे। स्थिति यह हो गई थी देवघर की तमाम सड़कों पर पानी का बहाव किसी तालाब की तरह हो रहा था। वहीं निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलजमाव की भी स्थिति बनी रही। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

बारिश के कारण लौटी ठंड : दो दिन पहले देवघर में तापमान में काफी उछाल आ गया था। इससे लोगों ने दिन में गर्मी का अहसास भी किया। हालांकि मंगलवार को बारिश होने के बाद फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और मौसम खराब होने का अनुमान लगाया है। बुधवार और गुरुवार को तापमान गिरने के आसार हैं। दूसरी ओर शहर में कई जगहों पर हुए जलभराव ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। लगभग दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश के कारण राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर लोग बारिश से बचने के लिए छतरी का सहारा लेते नजर आए। वहीं बाजार में काफी कम चहल पहल देखी गई। उधर, बारिश के कारण सड़कों एवं गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वृजभान सिंह पथ, हरिहर बाड़ी, नंदी नगर आदि इलाकों में नाले का पानी सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से पानी को निकाला गया। जानकारी हो कि शहर के कई नाले भर गए हैं। अब और बारिश हुई तो नालों का उफनकर पानी सड़कों पर आ जाएगा।

अगले दो दिनों के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी

दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम बुधवार - 23 - 14

गुरुवार - 23 - 14

शुक्रवार - 26 - 15

शनिवार - 27 - 16

रविवार - 29 - 16

सोमवार - 30 - 17


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.