Move to Jagran APP

झारखंड के हर प्रखंड में होगा डिग्री कॉलेज, बढ़ेगी महिला कॉलेज की संख्या: राज्यपाल

Draupadi Murmu. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज तथा महिला कॉलेज बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 05:58 PM (IST)
झारखंड के हर प्रखंड में होगा डिग्री कॉलेज, बढ़ेगी महिला कॉलेज की संख्या: राज्यपाल
झारखंड के हर प्रखंड में होगा डिग्री कॉलेज, बढ़ेगी महिला कॉलेज की संख्या: राज्यपाल

जागरण संवाददाता, देवघर। झारखंड की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य के कॉलेजों में शिक्षकों की काफी कमी है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ी है, उसके अनुसार शिक्षकों के पूर्व से स्वीकृत पद भी पूरा छात्रों के अनुपात को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस दिशा में काम किया जा रहा है। देवघर महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव के समापन समारोह में सोमवार को उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति को लेकर पिछले 34 वर्ष से रोस्टर क्लियरेंस नहीं हुआ था। इसे क्लियर कर जेपीएससी को भेज दिया गया है। बहुत से लोग हैं, जो कुछ अड़ंगा लगा रहे हैं, जिससे विलंब हो रहा है। लेकिन तब तक घंटी आधारित शिक्षकों के बहाली का निर्देश दिया गया है। जल्द ही स्थायी शिक्षक भी बहाल कर दिए जाएंगे। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज तथा महिला कॉलेज बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

loksabha election banner

उनके मुताबिक, आज दुनिया असहिष्णुता के दौर से गुजर रही है, लेकिन झारखंड के बच्चे बड़े ही सरल व अच्छे हैं। उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इनकी प्रतिभा को निखारने की। साथ ही, यह भी कहा कि एक अच्छे शिक्षण संस्थान के लिए सुसज्जित प्रयोगशाला व पुस्तकालय के साथ आधारभूत संरचना होना बहुत जरूरी है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी कर्तव्य बनता है। क्योंकि यह विवि, महाविद्यालय व यह क्षेत्र उनका है। 

इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास, सिदो कान्हो मुर्मू विवि के कुलपति डॉ. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, प्रति कुलपति हनुमान प्रसाद शर्मा व प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे। 

बैद्यनाथ में की पूजा-अर्चना 

इससे पहले राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मकर संक्रांति पर बाबा बैद्यनाथ में पूजा-अर्चना कर सूबे की जनता की खुशहाली के साथ-साथ झारखंड की उन्नति व प्रगति की कामना की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.